नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दोबारा खोलने की याचिका पर सुनवाई को ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने मार्च 2026 तक के लिए टाल दिया है। यह फैसला भारतीय अधिकारियों द्वारा उसकी हिरासत की शर्तों को लेकर दिए गए नए और विस्तृत आश्वासनों के बाद लिया गया। यह मामला मंगलवार को लंदन स्थित रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। सुनवाई की शुरुआत में ही जजों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें "डेजा वू" जैसा अहसास हो रहा है, क्योंकि नीरव मोदी पहले भी भारत प्रत्यर्पण रोकने की कई कोशिशें कर चुका है, जो असफल रही हैं। अदालत ने कहा कि भारत सरकार की ओर से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में प्री-ट्रायल हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.