बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- नीरपुर प्रीमियर लीग: जलालपुर ने पकरीसराय को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा फोटो : नालंदा खेल : खिलाड़ियों को सम्मानित करते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। नीरपुर स्थित नव नालंदा प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में आयोजित 'नीरपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग' के फाइनल मुकाबले में जलालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रोमांचक फाइनल मैच में जलालपुर ने पकरीसराय को करारी शिकस्त दी। मैच का लेखा-जोखा: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जलालपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकरीसराय की टीम दबाव नहीं झेल सकी और महज 11 ओवरों में ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई। जलालपुर के खिला...