धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, रविकांत झा कांग्रेस नेता व धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के आठ साल पूरे हो चुके हैं। आठ साल पहले 21 मार्च 2017 को सरायढेला के स्टीलगेट में नीरज सिंह, उनके पीए अशोक यादव, ड्राइवर घल्टू महतो और बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी की हत्या कर दी गई थी। आठ वर्षों में कोर्ट में 313 तारीखें पड़ चुकी हैं। अभी भी तारीख का सिलसिला जारी है। धनबाद के लोग बेसब्री से कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। नीरज सिंह हत्याकांड में झरिया के पूर्व विधायक व उनके चचेरे भाई संजीव सिंह सहित अन्य के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। फिलहाल इस कांड में संजीव सिंह, कथित शूटर यूपी सुल्तानपुर निवासी सागर सिंह उर्फ शिबू और यूपी बलिया निवासी चंदन सिंह न्यायायिक हिरासत में हैं जबकि बाकी आठ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। अक्तूबर 2024 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.