धनबाद, मई 18 -- धनबाद, प्रतिनिधि नीरज हत्याकांड के गवाह अमर सिंह की आवाज की जांच एफएसएल से कराने, अनुसंधानक को गवाही के लिए फिर से बुलाने तथा समस्तीपुर के बैंक मैनेजर को गवाही के लिए समन भेजने के तीन अलग-अलग याचिकाओं पर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधिश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने तीनों आवेदनों का विरोध किया। अदालत ने सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख निर्धारित की है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की खंडपीठ ने निचली अदालत के आदेश को रद्द करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में फिर से आदेश पारित करने का आदेश दिया था। विनोद सिंह ने 26 मार्च 2025 को अदालत में एक पेन ड्राइव दाखिल कर अदालत से प्रार्थना की थी कि पेन ड्राइव में चश्मदीद गवाह अमर सिंह की आवाज और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.