धनबाद, मई 9 -- धनबाद, प्रतिनिधि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में शूटरों को धनबाद भेजने के आरोपी मुन्ना बजरंगी का खास रिंकू सिंह उर्फ विकास सिंह उर्फ धर्मेंद्र प्रताप सिंह को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया। एमपी एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने आरोपी रिंकू सिंह को फरार घोषित करते हुए फरारी अवस्था में साक्ष्य चलाने का निर्देश दिया। अदालत में रिंकू सिंह के खिलाफ अलग से ट्रायल चल रहा है। रिंकू जमानत पर जेल से 23 जनवरी 2023 को बाहर निकला था। जमानत मिलने के बाद से रिंकू सिंह लगातार अदालत की निर्धारित तारीखों पर हाजिर नहीं हो रहा था, जिस कारण अदालत ने उसका बंध पत्र 21 दिसंबर 2023 को खारिज करते हुए उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इससे ठीक पहले तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में हुई यूपी के आंबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.