भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में नीरज हत्याकांड में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। खरमनचक में रहने वाले नीरज का शव पिछले साल 28 दिसंबर को पानी की टंकी से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की बात सामने आई थी। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था। कई जगहों पर फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ की गई पर सफलता नहीं मिल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...