बुलंदशहर, फरवरी 20 -- शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने नीरज की हत्या में शामिल तीसरा अभियुक्त ओमवीर पुत्र दिलीप सिंह निवासी खखुंडा थाना अहमदगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूर्व में नीरज की हत्या में सलित पत्नी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रानी वाला चौराहे के पास एक आटो के नीचे मृत अवस्था में एक व्यक्ति दबा हुआ मिला था जिसकी पहचान नीरज पुत्र शीशराम निवासी गौसमी हीरापुर थाना डिबाई के रुप मे हुई थी। मृतक के चाचा देवेन्द्र भारद्वाज की तहरीर के आधार पर तथा शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण गला दबाने से होना स्पष्ट हुआ था। इस सम्बन्ध में कोतवाली शिकारपुर में मुकदमा (बीएनएस) पंजीकृत किया गया उक्त सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आयी मृतक की पत्नी सहित दो अभि...