बुलंदशहर, फरवरी 19 -- शिकारपुर क्षेत्र में 18 फरवरी को ऑटो के नीचे दबे मिले युवक नीरज की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नीरज की हत्या कर हादसा दर्शाने के लिए उसके शव को ऑटो के नीचे दबाया गया था। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल गमछा भी बरामद कर लिया है। गुरुवार को एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 18 फरवरी को शिकारपुर क्षेत्र के गांव रानी वाला चौराहे के पास एक ऑटो के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान नीरज पुत्र शीशराम निवासी गोतमी हीरापुर थाना डिबाई के रूप में हुई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से होना पाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.