नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने मुठभेड़ के बाद शिब्बू और नीरज बवाना गिरोह के शूटर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का एमबी रोड के पास पुलिस से सामना हुआ था। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने की वजह से सिपाही आशीष की जान बच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी शुभम जंगपुरा का रहने वाला है और उसके पास से चोरी की बाइक, एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गिरोह का शूटर शुभम साथियों से मिलने महरौली जाएगा। इस पर इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान ने टीम के साथ पुल प्रह्लादपुर इलाके में एमबी रोड पर वाहनों की जांच शुरू की। रात करीब साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.