प्रयागराज, मई 31 -- डॉ. केपी जायसवाल बेसिक स्कूल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल को जायसवाल क्लब का मंडल प्रभारी व प्रयागराज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प शुल्क मंत्री एवं क्लब के मुख्य संरक्षक रवीन्द्र जायसवाल और मुगलसराय विधायक व क्लब के संरक्षक रमेश जायसवाल की संस्तुति पर की गई। नीरज जायसवाल की नियुक्ति की खबर मिलते ही प्रयागराज के व्यापारी वर्ग और जायसवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल और विधायक रमेश जायसवाल ने नीरज जायसवाल को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.