संतकबीरनगर, सितम्बर 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आल इंडिया इंटर 20 किमी रेस कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के धमरजा निवासी नीरज चौरसिया ने ब्रांज मेडल हासिल किया है। रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे नीरज को मेडल मिलते ही देश के फलक पर जिले का नाम रोशन हो गया है। खलीलाबाद आने पर उनका लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर एनईआर के एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार सिंह व जवाहर प्रसाद, रवि उदय पाल, रमेश प्रसाद, नवीन त्रिपाठी, सुनील मौजूद रहे। नीरज का लगाव शुरू से ही खेल में रहा। वह प्रतियोगिता में एक एक कर सीढ़ियां चढ़े गए। अब तक आधा दर्जन से अधिक मेडल राष्ट्रीय स्तर पर हासिल कर चुके हैं। 2024 में 20 किमी रेस वाक खेलो इंडिया में ब्रांज मेडल हासिल किया है। इसी वर्ष सीनियर इंटर स्टेट में भी ब्रांज मेडल जीत कर सबका ध्यान अपनी ...