नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे। चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से जुड़े थे। 27 वर्ष के चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'पिछले एक दशक से हमारा सफर विकास, विश्वास और उपलब्धियों से भरा रहा है। मेरे करियर में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स की अहम भूमिका रही है और उनके सहयोग और दृष्टिकोण के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।' उन्होंने कहा, 'इस अध्याय को खत्म करने के साथ मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में लेकर जा रहा हूं।' बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान और गर्व के साथ यह फैसला लिया है। जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, 'नीरज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.