अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन बागेश्वर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हो गई। इसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, मानदेय, समय पर भुगतान तथा कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया। सीएमओ कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नीरज उपाध्याय को जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए उपाध्याय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन लंबे समय से वे कई व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवगठित संगठन का प्रमुख उद्देश्य कर्मचारियों की आवाज को मजबूती के साथ शासन और प्रशासन तक पहुंचाना होगा। भरोसा दिलाया कि संगठन पूरी एकजुटता के साथ ...