कानपुर, फरवरी 19 -- गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले एक मूक बघिर किशोर ने बुधवार रात में घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मूलरूप से घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के घुघुआ गांव के रहने वाले ब्रजकिशोर काफी समय से अपने ननिहाल गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बुधवार रात में उनके सोलह साल के मूक बघिर पुत्र आदित्य उर्फ गोरे ने किसी बात से नाराज होकर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव नीम के पेड़ में लटका मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.