कानपुर, नवम्बर 1 -- थाना क्षेत्र के अलियापुर के एक किसान ने फसल के नुकसान से आहत होकर पशु बाड़े में खड़े नीम के पेड़ में शुक्रवार रात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अलियापुर गांव के रहने वाले अट्ठावन साल के किसान दृगपाल सिंह खेती करने के साथ ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। बारिश में हुए फसल के नुकसान से वह काफी परेशान थे। शुक्रवार रात में वह गांव के किनारे खेतों पर बने पशुबाड़े में सोने गए थे। वहां रात में उन्होने नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने उनका शव फांसी पर लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही उनके घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.