फतेहपुर, नवम्बर 15 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरुवा में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निवासी 35 वर्षीय विमल सिंह यादव नशे का आदी था और अक्सर घर वालों से विवाद करता था। परिजनों के अनुसार देर रात फिर झगड़ा होने पर वह घर से बाहर चला गया। सुबह ग्रामीणों ने घर के पास नीम के पेड़ पर उसकी लाश साड़ी के फंदे से लटकती देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...