कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह घर के समीप नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। खुदकुशी की इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जाफरपुर महावां निवासी शिवचंद्र लोधी किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आकाश उर्फ संजय (18) इधर बीच कई दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहता था। वह अकेला शांत बैठा रहता था और परेशानी की वजह भी नहीं बताता था। मंगलवार की रात खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह उठकर देखा तो आकाश बिस्तर से गायब था। इस पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। थोड़ी देर बाद उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर ट्यूबेल के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.