अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। सराय हकीम से मंगलवार को बाबा नीम करौरी महाराज की विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर भर में होते हुए सराय हकीम पहुंची। प्रभात फेरी में पूजन शुभम वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय ने किया। शुभारंभ महाराज का मंत्र मंगल मूर्ति मारुति नंदन, सकल अमंगल मूल निकंदन गाकर किया। भक्तों ने बढ़ चढ़कर फेरी में प्रतिभाग किया। हुकुमचंद वार्ष्णेय ने मेरे बाबा की सेना चली भजन सुना कर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से होती हुई सराय हकीम, रेडियो मार्केट, कंपनी बाग, मदार गेट, बड़ाबाजार, अब्दुल करीम चौराहा, बारहद्वारी होते हुए सराय हकीम पहुंची। संजय अरोड़ा, संजीव वार्ष्णेय ने भजन गाकर सभी भक्तों को आनंदित किया। कार्यक्रम में राजकुमार वार्ष्णेय, मनन वार्ष्णेय, पुनीत बंटी, गोपाल सा...