आरा, नवम्बर 26 -- उदवंतनगर। प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव स्थित किसान रामप्रवेश सिंह के खेत में पहुंच भोजपुर डीएम ने फसल कटनी प्रयोग का निरक्षण किया। अगहनी धान फसल कटनी का प्रयोग 10 गुणा 5 वर्गमीटर में किया गया। कटनी के बाद धान का वजन 31.550 केजी पाया गया। यह उपज 63 क्विंटल 10 केजी प्रति हेक्टेवेयर आंका गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इसी फसल कटनी के प्रयोग के आधार पर आने वाले समय में किसानों को फसल सहायता सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। मौके पर स्थानीय किसान सहित डीडीसी, जिला सांख्यकी पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.