आदित्यपुर, फरवरी 23 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह सीएचसी परिसर में रविवार को 58 लाख की लागत से डीएमएफटी फंड से अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन का विधायक सविता महतो ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नीमडीह प्रखंड की जनता को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी तथा ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर डॉ. एचएस शेखर, डॉ. ए कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, पप्पू वर्मा, अनिता पारित, सचिन गोप, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.