रांची, फरवरी 4 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत लाली पंचायत के नीमडीह गांव निवासी दुर्योधन मुंडा जंगल में हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई है, कई दांत टूट गए हैं, वहीं पैर और पीठ में भी चोटें लगी हैं। दुर्योधन ने बताया कि मंगलवार शाम वह जंगल लाह काटने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे हाथी पर उसकी नजर नहीं पड़ी और वह अचानक उसके सामने आ गया। हाथी को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर पटक दिया। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.