चाईबासा, दिसम्बर 10 -- चाईबासा, संवाददाता। बढ़ते ठंड को देखते हुए सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत नीमडीह की मुखिया सुमित्रा देवगम के द्वारा पुराना चाईबासा के साधुबासा में बुजुर्गों एवं असहाय ग्रामीणों के लिए ठंड से बचाव को कम्बल वितरण किया गया। इसमें एस आर रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने मुखिया सुमित्रा देवगम एवं एस आर रुंगटा ग्रुप के प्रति आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य जुरिया देवगम, पूर्व वार्ड सदस्य राकेश पोद्दार, रंजन सिंह एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.