बुलंदशहर, फरवरी 24 -- सदर ब्लॉक के गांव नीमखेड़ा में देवी मंदिर के सामने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाकियू महाशक्ति की ओर से पिछले पांच वर्षों से लगातार मांग के बावजूद रास्ता न बनने से नाराजगी बढ़ रही है। मेरठ मंडल अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपते हुए मंडल अध्यक्ष चंचल शर्मा ने स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के विकास कार्यों में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। कमीशन के चक्कर में मंदिर के सामने वाला महत्वपूर्ण रास्ता आज तक नहीं बनवाया गया, जिससे श्रद्धालुओं औ...