नैनीताल, नवम्बर 28 -- भवाली। कैंची धाम के पास बाबा नीब करौरी महाराज के 150 वें प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 151 लड्डू का प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण के दौरान स्थानीय लोग, दूर दराज़ से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान अध्यक्ष धीरज तिवारी, महामंत्री पवन भट्ट, शिवेंद्र कांडपाल, गिरीश चंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, कुणाल तिवारी, भावेश तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...