मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लेवी व रंगदारी वसूली को बनाए प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के सरगना महाराज उर्फ नीतेश सिंह की जमानत की अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई हुई। विशेष कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुलिस से पूरक केस डायरी व नीतेश का आपराधिक रिकार्ड मांगा है। नीतेश शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव का रहने वाला है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि सिवाईपट्टी थाना में सात फरवरी 2020 को दर्ज मामले में उसने सोमवार को विशेष कोर्ट में सरेंडर किया था। उसी मामले में उसकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.