जामताड़ा, अक्टूबर 14 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के आरपीएफ आईजी सह पीसीएससी सत्य प्रकाश की धर्म पत्नी और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में रजत पदक जीतकर एक गौरव शाली उपलब्धि हासिल की है। जिस पर पूरा चिरेका परिवार गौरवान्वित है। नई दिल्ली में 20वां वेदांत, हाफ मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था। जिसमें प्रतिभागी के रूप में नीतू सिंह ने हिस्सा लिया। अपने समर्पित प्रयास, प्रतिभा और कड़ी मेहनत तथा बुलंद हौसले के दम पर इन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए इन्हें रजत पदक का सम्मान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से रेल नगरी चित्तरंजन वासियों का कहना है कि परिवार के समस्त निवासियों के लिए खेल क्षेत्र में प्रेरणा और नई ऊर्जा का काम करेगा। उनकी यह जीत खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.