चमोली, अगस्त 30 -- नीती बार्डर हाईवे पहाड़ी से मलबा आने के कारण जुवाग्वाड़ के निकट शनिवार प्रातः 11 बजे बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आ रहे हैं, जिस कारण से लोगों को पैदल आरपार होने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार ज्योतिर्मठ स्वंय मौके पर पहुंचकर गए हैं व लोगों को सावधानी पूर्वक इस स्थान को आरपार करने को कहा जा रहा है, लेकिन पहाडी से लगातार आ रहे मबले के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं गुरुवार को लाता से 2 किमी पहले नीती बार्डर हाईवे पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटने से बंद हुआ था वह अभी तक नहीं खुल पाया है यहां पर बीआरओ की ठेकेदार एजेन्सी के द्वारा पहाड़ी से आयी चट्टानों में छेद किया जा रहा है। अब रात्री को ब्लॉस्टिंग के माध्यम इन चट्टानों को तोड़कर बोल्डरों को मशीनों की स...