चमोली, दिसम्बर 18 -- भारत-तिब्बत सीमा से सटे नीती घाटी के मेहर गांव में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत की बात यह रही कि शीतकाल के कारण गांव में कोई भी निवासी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जन या पशु हानि नहीं हुई है। प्रशासन को बुधवार रात लगभग नौ बजे के बाद मेहर गांव में आग लगने की सूचना मिली। उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सूचना मिलते ही मेहर गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर तैनात आईटीबीपी को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया। साथ ही दमकल और पुलिस की टीमें भी रवाना की गईं। देर रात करीब 12 बजे संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.