पटना, जनवरी 30 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडे ने कहा है कि होली के अवसर पर बिहार लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी फैसला लिया है। परिवहन विभाग की ओर से दूसरे राज्यों से बिहार के लिए 200 स्पेशल बसें चलाने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह पहल न सिर्फ यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि होली जैसे पर्व पर परिवारों के साथ खुशियां साझा करने की उनकी आकांक्षा को भी पूरा करेगी। राज्य सरकार लगातार जनहित में ऐसे फैसले लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.