पटना, फरवरी 6 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ लगातार ठोस और ऐतिहासिक कदम उठा रही है। एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षक बहाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्य में शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शीघ्र ही 44 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.