बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जदयू के प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार ने एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर बताया कि नीतीश मॉडल पर जनता ने मुहर लगा दी है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के चेहरे पर भरोसा और विश्वास करती है। नालंदा के सातों विधानसभा में रिकॉर्ड बहुमत से सभी प्रत्याशियों की जीत मिली है। यह आम लोगों की जीत है। असत्य पर सत्य की विजय है। नीतीश सरकार ने शहर और गांवों की तस्वीर बदल दी है। अब बिहारी कहलाना सम्मान और गौरव की बात है। सरकार ने नालंदा के गौरव को पुर्नजीवित करने का प्रयास किया है। जदयू व एनडीए परिवार की ओर से जनता को धन्यवाद देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.