पटना, फरवरी 9 -- बिहार विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान पूर्व सीएम और सदन में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी को 'लड़की' कह दिया। उनके भाषण के उस अंश का एक वीडियो ट्वीट करते हुए राबड़ी देवी के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने डिमेंशिया और अल्जाइमर बीमारी की बात की है और कहा है कि वो रोगी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। नीतीश कुमार की सेहत कुछ समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा है। जहां विपक्ष उनकी तबीयत ठीक नहीं होने का दावा करता है, वहीं सत्ता पक्ष के दल इस आरोप को सिरे से खारिज करते रहे हैं। चुनाव के दौरान नीतीश ने तूफानी प्रचार से सबको चुप करा दिया था। तेजस्वी यादव ने विधान परिषद का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- 'डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता...