पटना, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि मदरसा एजुकेशन बोर्ड के शताब्दी वर्ष समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबरन मदरसा शिक्षकों को बुलाया और फिर सम्मान स्वरूप टोपी पहनने से इनकार कर दिया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि बीते कई महीनों से शिक्षकों की बहाली नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। सीएम के कार्यक्रम में अभ्यर्थियों ने इस पर हंगामा भी किया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सह जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के पटना में गुरुवार को हुए कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तेजस्वी ने इसमें दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षक बहाली नहीं होने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने सीएम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.