पटना, नवम्बर 20 -- राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने यह भी लिखा कि आशा है नई सरकार जिम्मेदारी पूर्वक लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी और बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक एवं गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.