पटना, जनवरी 10 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का केंद्रीय एमएसएमई मंत्री और हम (से) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने समर्थन किया है। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग अच्छी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने फैसले से सबको चौंका देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला कर एक बार फिर सबको चौकाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...