नई दिल्ली, फरवरी 26 -- बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार इस सप्ताह हो सकता है। भाजपा कोटे से चार-पांच विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एक-दो लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा की। पार्टी नेताओं के अनुसार 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में पार्टी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ सकते हैं। वहीं एक और मंत्री को ड्रॉप करने की चर्चा चल रही है। भाजपा से चार या पांच लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.