पटना, मार्च 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआ कर दी? ताजा सियासी हालात में यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पटना में जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर के गेट पर लगी बड़ी सी होर्डिंग इसी ओर इशारा कर रही है। हालांकि नीतीश कुमार या निशांत कुमार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन होली के मौके पर निशांत कुमार की सक्रिय भागीदारी और उसके बाद यह लगाया गया यह बड़ा सा पोस्टर बहुत कुछ कहता है। शनिवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी बड़े नेता शामिल हुए। नीतीश कुमार ने सबको होली की बधाई दी। इस मौके पर जदयू के नेताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए। इस समारोह की सबसे अहम खासियत यह रही कि नीतीश के बेटे निशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.