पटना, जनवरी 24 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने सोशल संवाद में कहा कि बदहाल और पिछड़े बिहार को विकासशील बिहार बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विजन और संकल्प अनुकरणीय है। इसी का परिणाम है कि आज बिहार आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसीलिए तो कभी जंगलराज का पर्याय माना जाने वाला सीवान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...