नालंदा, जनवरी 31 -- बिहार में सुशासन और महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावों के बीच नालंदा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में कानून के रखवाले ही 'गुंडागर्दी' पर उतारू नजर आए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए एक महिला के बाल खींचते और उसे थप्पड़ मारते साफ नजर आ रहे हैं।न्यायालय के आदेश का बहाना, रक्षक बना भक्षक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया पुलिस बल के साथ रामवचन गोप (पिता स्व. शिवनंदन प्रसाद) को न्यायालय के आदेश पर रात के अंधेरे में गिरफ्तार करने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों और महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। नियमानुसार, महिलाओं से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.