पटना, मार्च 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लालू परिवार हमलावर है। अब पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। वह सदन में इशारे और हरकतें करते रहते हैं, इससे लगता है कि वह नॉर्मल नहीं हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश उनकी मां एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सदन के अंदर इशारे करते हैं। वह राबड़ी से पूछते हैं कि उन्होंने बिंदी क्यों लगाई है। आरजेडी नेता ने इसके वीडियो भी सदन से निकलवाने की मांग की। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि हमें अब नीतीश कुमार पर तरस और दया आती है। सीएम अब इस पड़ाव पर पहुंच गए हैं कि हमें भगवान से उनके स्वास्थ्य को ठीकर रखने की कामना करनी पड़ रही है। सदन के अंदर उनकी बोली और हरकतें साफ बताती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.