पटना, जनवरी 16 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार भर की ऐतिहासिक समृद्धि यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से हुई, जो अपने आप में विशेष महत्व रखती है। समृद्धि यात्रा बिहार के हर जिले, हर गांव और हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। न्याय के साथ विकास की अवधारणा को और मजबूती प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...