पटना, दिसम्बर 10 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा एवं मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को सरकारी नौकरी प्रदान करने का फैसला लेकर अपना वादा निभाया है। कैबिनेट द्वारा स्वीकृत निर्णय के अनुसार शहीद के पुत्र मोहम्मद इमदाद रजा को बिहार सरकार में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाएगी। यह कदम उन वीर परिवारों के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनके सदस्यों ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...