पटना, फरवरी 27 -- परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए बिहार के शिल्पकार हैं। हमारे नेता ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। साथ ही शोषितों और वंचितों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश की महिलाओं का हमारे नेता के प्रति अपार श्रद्धा का भाव है। मंत्री गुरुवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को जन सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस मौके पर विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता मौजूद थीं। जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.