नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री से काफी पहले दूरी बना चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ऐक्टिव रहती हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उनका रीसेंट ट्वीट वायरल है। जायरा का गुस्सा उस पटना के इवेंट वाली घटना पर है जिसमें नीतीश कुमार ने स्टेज पर एक महिला का हिजाब खींच दिया। जायरा ने नीतीश कुमार से माफी की मांग की है और कहा है कि किसी महिला की मर्यादा को खिलौना नहीं समझा जाना चाहिए।जायरा वसीम को आया गु्स्सा जायरा वसीम ने ट्वीट किया है, 'एक महिला की गरिमा और मर्यादा खिलवाड़ करने की चीज नहीं है, खासकर सार्वजनिक मंच पर। एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला के नकाब को इतनी लापरवाही से खींचे जाते देखना और उसके साथ उस बेपरवाह मुस्कान को देखना, बेहद गुस्सा दिलाने वाला था।' सत्ता आपको ये परमिशन नहीं ...