पटना, अप्रैल 26 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 20 वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह देश की राजनीति में एक दुर्लभ उदाहरण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता का विश्वास लगातार गहराता जा रहा है। चौधरी शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अधिवक्ता समागम को संबोधित कर रहे थे। समागम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने की। मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि न्याय के साथ विकास नीतीश सरकार की मूल अवधारणा है। इसी सोच के साथ हम सभी को मिलकर काम करना है, ताकि आगामी चुनाव में अधिकतम सीटें जीतकर विकसित बिहार के सपने को साकार किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.