पटना, दिसम्बर 16 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य की राजनीति का केंद्र अब जाति और धर्म नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और स्थिरता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 में जिस विकास यात्रा की नींव रखी थी, वह यात्रा 2025 तक निरंतर आगे बढ़ती रही। आज बदले हुए, सशक्त और आत्मविश्वासी बिहार के रूप में पूरे देश के सामने खड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...