पटना, दिसम्बर 3 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और पार्टी मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर शुरू मेधा दिवस बिहार के शैक्षिक गौरव का प्रतीक है। मेधा दिवस के रूप में मनाने की पहल आज बिहार की एक गौरवपूर्ण और विशिष्ट परंपरा बन चुकी है। यह पहल केवल बिहार में विकसित हुई है और देश के किसी अन्य राज्य में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को इस प्रकार के व्यापक मेरिट-उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...