पटना, दिसम्बर 15 -- उग्रतारा न्यास उपाध्यक्ष सह जदयू नेता प्रमिल मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के अजातशत्रु हैं। उनकी स्वच्छ राजनीति समय की कसौटी पर खरी उतरी है जो पूरे देश के दलों, नेताओं के लिए मिसाल है। नीतीश कुमार के राजनीतिक मॉडल का मतलब है संतुलन, समझ और बड़े बदलाव के लिए हिम्मत। उनकी गठबंधन की राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि बिहार में स्थिरता, विकास और सुचिता बनाये रखने के लिए रही है। उन्होंने विकास को जनमानस में मुख्य मुद्दा बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...