पटना, अगस्त 3 -- विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में चल रहे सियासी उठा पटक के बीच कांग्रेस के बड़े नेता अशोक राम ने नीतीश कुमार पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, रत्नेश सदा सरीखे नेताओं की मौजूदगी में अशोक राम ने जनता दल यूनाइटेड की औपचारिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले अभी और कई लोग हैं। वे राबड़ी सरकार में मंत्री भी रहे। अशोक राम ने कहा कि बिहार कांग्रेस पार्टी राजद की बी टीम बनकर रह गयी है। वहां से बाहर निकलना जरूरी था क्योंकि वहां दलितों को इज्जत नहीं दी जा रही है। राजेश राम को भले ही प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया पर पावर नहीं दिया गया। हालांकि कांग्रेस को झटका के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस पार्टी में बड़े बड़े नेता हैं। मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.