पटना, अगस्त 4 -- बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी । यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर दी ।अपने एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह टीआरई -4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में टीआरई -4 एवं वर्ष 2026 में टीआरई -5 का आयोजन किया जाएगा। टीआरई -5 के आयोजन के पूर्व एसटीईटी का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है। नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.